सड़क हादसे में युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में युवक की मौत


मीरजापुर, 02 अगस्त (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पट्टी खुर्द के सामने रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

रविवार शाम करीब सात बजे ओमप्रकाश (35) निवासी बसौली, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), बाइक से किसी प्लांट पर काम के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक से बचने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क कर उसकी पहचान कराई गई।

थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस हादसे के बाद फरार दोनों वाहनों की तलाश कर रही है। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

-------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story