बिजनौर : मार्ग दुर्घटना में चार कांवरिएं घायल

WhatsApp Channel Join Now
बिजनौर : मार्ग दुर्घटना में चार कांवरिएं घायल


बागपत, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार कांवड़िएं घायल हो गए। दोनों घटनाएं करीब रात साढ़े 12 बजे कान्हड़ देवी मंदिर के पास हुईं। एक हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जबकि दूसरे में बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा गया।

पहले हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी रोहित पुत्र साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोघट निवासी समाजसेवी प्रह्लाद सिंह फौजी ने घायल रोहित को अपनी गाड़ी से टीकरी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे सोनीपत के अस्पताल ले गए।

वहीं दूसरी बाइक सवार हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी है। हादसे में ट्रैक्टर से टकराने पर डोला गांव निवासी तुसार पुत्र शिव कुमार, अभिषेक पुत्र भंवर सिंह और जीता पुत्र पवन घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह के अनुसार, दोनों मामलों में घायल लोगों का उपचार जारी है और हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story