लखनऊ में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार की माैत

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार की माैत


लखनऊ, 15 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसकी चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि गंगागंज सुलतानपुर हाइवे पर ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी, चौथे व्यक्ति को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी संदीप रावत, पीतांबर रावत, पवन रावत है। वहीं, घायल बलराम रावत की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पूछताछ में पता चला है कि चारों मृतक एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। पीतांबर ट्रैक्टर चालक था। हादसे में मृतक चारों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story