लखनऊ में बेकाबू कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में बेकाबू कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल


लखनऊ, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जुनाबगढ़ मोड़ पर एक सड़क हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जुनाबगंज मोड़ पर कंटेनर वाहन संख्या (यूपी 32 वाईएन 9183) से सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में उन्नाव जिले की आशाखेड़ा गांव की पूनम (35) की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी संध्या घायल है। घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया है।

इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। घायल बच्ची को अस्पताल भिजवाया और मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story