ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल


फतेहपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि धाता थाना क्षेत्र के नगरूवा मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार भूला गांव निवासी दिनेश कुमार प्रजापति (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार (20) और विक्रम (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों युवक प्रतापगढ़ के मनगढ़ से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी धाता पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद भूला गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story