लखनऊ में सड़क हादसों में दो युवक की मौत
लखनऊ, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाओं की जांच में जुट गई। एक मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को हिरासत में लिया गया है।
पारा थानाक्षेत्र के डिप्टी खेड़ा निवासी गौतम (28) थाना दुबग्गा क्षेत्र में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वह अपनी दुकान से घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर चालक काकोरी निवासी पवन रावत को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दुबग्गा थानाक्षेत्र में सोमवार की बीती रात को किसान पथ आउटर रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल एम्बुलेंस-108 की सहायता से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घायल की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान दुबग्गा के मलहा निवासी हरदेव लाल (28) के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। दुर्घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस टीम आसपास के मार्गों पर जानकारी कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

