बदायूं : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
बदायूं : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया


बदायूं, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बिसौली थानाक्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल की बस और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक घायल है। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनाैर जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त करते हुए घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बिसौली पुलिस स्टेशन इलाके के मदनजुड़ी गांव के पास एसडीबी स्कूल बस ने बाइक से जा रहे चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार हत्सा गांव निवासी निखिल उर्फ नितिन (19), रोहन (20) और ऋषभ (18) की मौत हो गई, जबकि शिव कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रख था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story