सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
May 12, 2026, 15:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देवरिया, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पार करते समय सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बिगही निवासी नीरज चौहान (25) सलेमपुर बाजार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान युवक सड़क पार करने लगा, तभी सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी पहुंच गये। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई हैं।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

