तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत


मीरजापुर, 11 मई (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उप निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के भौरही गांव निवासी अकरम अपने साथी अकबर के साथ बाइक से मीरजापुर से घर लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे उसरहवा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। हाईवे और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक की पहचान हाे सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story