सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत


सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत


अमेठी, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली रोड पर मंगौली गांव के पास शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और ड्राइवर को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी ।

कोतवाल धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज उपाध्याय (30) है, जाे ग्राम गिरिजा मोड़, पोस्ट रैचा, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला था। वह घर से रायबरेली की ओर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार पंकज की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

काेतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गई थी। टक्कर मारने वाले डंपर और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story