फर्रुखाबाद : अलग अलग हादसे में दाे लाेगाें की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : अलग अलग हादसे में दाे लाेगाें की मौत


फर्रुखाबाद , 20 अप्रैल( हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दाे लाेग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम लालपुर निवासी निवासी प्रमोद गांव के सर्वेश के साथ बाइक से कमालगंज से घर जा रहे थे। वह ग्राम कतरौली पट्टी के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने घायलों को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया और सर्वेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया।

एक अन्य घटना में कानपुर निवासी हलवाई गंगाराम की मौत हो गई। गंगाराम भतीजे शिवा के साथ फर्रुखाबाद में हलवाई का काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। जब वह नाला बघार के निकट से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया। वहां से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में गंगाराम की मौत हो गई। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने गंगाराम का एवं खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने प्रमोद के शव का पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story