लोडर की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, पिता घायल

WhatsApp Channel Join Now
लोडर की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, पिता घायल


औरैया, 19 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला-तिर्वा रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एक लोडर वाहन ने पिता और उनकी दो वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

भदौरा निवासी प्रशांत रविवार सुबह अपनी दो वर्षीय बेटी यशवी को टहलाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान मासूम बच्ची यशवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता प्रशांत की हालत अभी भी गंभीर है।

थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story