सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत


सोनभद्र, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में करमा थाना क्षेत्र में राबर्ट्सगंज मीरजापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक बजे दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर हाे गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज-मीरजापुर मार्ग पर करकी ग्राम पंचायत के पास देर रात में एक बजे दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार जाैनपुर जिले के जय सिंह, उनकी पत्नी सरिता सिंह की माैके पर ही माैत हाे गई।दूसरी बाइक पर सवार तिलाैली निवासी चालक चंदू की जिला चिकित्सालय लोढ़ी में इलाज के दाैरान मृत घाेषित कर दिया है।उसके साथी कृष्णा, अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story