राेडवेज बस और बाइक की टक्कर में युवक की माैत
लखनऊ, 03 मार्च (हि.स.)। मदेयगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक रोडवेज बस ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइकसवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि सीतापुर रोड शिया पीजी कॉलेज के सामने एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक बाजारखाला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मोहम्मद कमरूज्जमा (35) घायल हो गये। वहीं, चालक बस को लेकर मौके से भाग निकला। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया और अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

