ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक से कुचल कर महिला की मौत


फर्रुखाबाद ,02 मार्च (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक के दाैरान ट्रक ने सोमवार को बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। उसका पिता चाेटिल हाे गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गईं।

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कासगंज जिले के थाना सुन्न गड़ी निवासी रुही (25) सोमवार को पिता बबलू कुरैशी के साथ बाइक से दवा लेने कायमगंज जा रहीं थी। कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक से टकराकर बाइक बेकाबू हो गई और पीछे बैठीं रूही की ट्रक के पहिये के नीचे आने से माैत हाे गई।

सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चाेटिल बबलू काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।परिजनाें ने घटना के संबंध में पुलिस तहरीर दी। सीओ ने बताया कि ट्रक काे कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story