दरभंगा जा रही रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, पांच यात्रियों की मौत
लखनऊ, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एकडबल डेकर बस सड़क पर पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 10 से 12 लाेग घायल भी हुए हैं।बस बिहार के दरभंगा जा रही थी। घटना की जानकारी पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव शुरू किया। पुलिस मृतकों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं है। मृतकाें की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के खेमा खेड़ा गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हाेकरसड़क पर पलट गई। दुर्घटना होते ही सवारियाें की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिसको सूचना दी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चार से पांच लाेगाें की माैत की आशंका है।इसके अलावा हादसे में 10 से 12 लाेग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है, इसके बाद ही माैताें का सही आकड़ा मिल सकेगा। प्रथमदृष्टतया चालक की लापरवाही सामने आ रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

