कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की मौत, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की मौत, चार घायल


फर्रुखाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। कादरीगेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार देर रात काे एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, दादी, बड़ा भाई और ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने शनिवार को बताया कि शहर कोतवाली के साहिबगंज नारायण दास निवासी अभिजीत तिवारी का तीन वर्षीय पुत्र तेजस तिवारी अपनी मां पूजा तिवारी, 13 वर्षीय बड़े भाई चेतन तिवारी और दादी रीता तिवारी के साथ आवास विकास स्थित डायमंड पैलेस से देर रात 12:30 बजे ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे तेजस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दादी रीता तिवारी, मां पूजा तिवारी, भाई चेतन तिवारी और ई-रिक्शा चालक सोनू घायल है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story