औरैया : एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही बच्ची को कुचला, मौत

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही बच्ची को कुचला, मौत


औरैया, 05 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिचोली में गुरुवार काे तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही मासूम बच्ची काे राैंद दिया। हादसे में उसकी माैत हाे गई और इस घटना से नाराज परिजनाें ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिवार को शांत कराया हैं।

सदर कोतवाल राजकुमार ने बताया कि ग्राम चिचोली निवासी जयचंद्र यादव की पांच साल की पुत्री रिया सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची उछलकर एंबुलेंस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को मौके से तेज रफ्तार में भगा ले गया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने परिवार काे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए फरार एंबुलेंस चालक की तलाश शुरु कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story