टैंकर से कुचल कर वृद्ध की मौत

WhatsApp Channel Join Now
टैंकर से कुचल कर वृद्ध की मौत


फर्रुखाबाद , 23 नवंबर (हि .स.)। जनपद में काेतवाली माेहम्मदाबाद क्षेत्र में साेमवार काे एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हाे गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम ज्यौना ताजपुर निवासी 62 वर्षीय राजकुमार यादव बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। जब वह इटावा बरेली हाईवे के ग्राम पपियापुर के निकट से गुजर रहे थे। उसी समय पीछे तेजी से आए टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राजकुमार बाइक से नीचे गिर गये और टैंकर की पहिये के नीचे दबकर उनकी माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर टैंकर को छोड़कर भाग गया। दाराेगा ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जानकारी परिवार काे दे दी गई है। दुर्घटना कर भागे टैंकर का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story