मार्ग दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 21 अगस्त (हि .स.) थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र में शुक्रवार को डीसीएम से टकराकर साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड मुकेश अग्निहोत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना जहानगंज के ग्राम पकरिया निवासी कैलाश चंद अग्निहोत्री का 49 वर्षीय पुत्र मुकेश अग्निहोत्री सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने जा रहा था। वह थाना मऊदरवाजा के ग्राम ग्राम ढिलावल चौराहा व रेलवे अंडरपास के बीच शर्मा फर्नीचर वालों की गोदाम के सामने से गुजर रहा था।

उसी समय ढिलावल की ओर से पाइप लदी डीसीएम नाला बघार की ओर जा रही थी। फर्नीचर गोदाम के सामने भी डीसीएम खड़ी थी जिससे मार्ग अवरुद्ध था। जब डीसीएम वहां से गुजर रही थी उसी समय मुकेश पाइप से टकराकर आम के पेड़ की डाल नीचे जा गिरा। पेड़ की डाल के नीचे आने व डीसीएम की चपेट से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम को चालक लेकर चला गया।

पुलिस ने पाइप लदी डीसीएम को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज रामकेश ने मुकेश के शव का पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story