मोटरसाइकिल और कार भिड़ंत में एक की मौत
सुलतानपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के बंधुआ कलां थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ हाइवे पर दादूपुर ग्राम के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया । दुर्घटना में घायल युवक काे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि बंधुआ कलां थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ हाइवे पर दादूपुर ग्राम के पास एक सड़क हादसे मे मोहम्मद अली (60) की मौत हो गई, दूसरे घायल व्यक्ति लईक अहमद (45) पुत्र बशीर का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कार मालिक दुर्घटना के बाद शहर की ओर फरार हो गया। पुलिस फरार कार और उसके मालिक की तलाश कर रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और शांति व्यवस्था कायम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

