सोनभद्र सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत


सोनभद्र, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र स्थित खैराही के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची करमा पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष सूर्यभान राम ने मंगलवार काे यह बताया कलवारी माफी गुरुदेव नगरनिवासी सुरेन्द्र कुमार पाल (22) और धुरकर निवासी मुन्ना (27) बाइक से साेमवार की देर रात काे हिन्दुआरी से अपने घर जा रहे थे। अभी वे लोग खैराही के पास पहुंचे थे, तभी सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन में पीछे से जा घुसे। इस दुर्घटना में सुरेन्द्र कुमार पाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल मुन्ना को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story