कन्नौज के युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
फर्रुखाबाद, 07 जुलाई (हि.स.)। कमालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पड़ोसी जिला कन्नौज से शव यात्रा में शामिल होने आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शाव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार ने बताया कि कन्नौज जिले की कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गढ़िया निवासी 45 वर्षीय श्याम प्रकाश राठौर सुबह घर से बाइक से थाना शमशाबाद क्षेत्र की शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जब श्याम प्रकाश थाना कमालगंज के ग्राम रजीपुर के पास से गुजर रहे थे। उसी समय एक वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह झाड़ियों में जा गिरे, उनकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी देखी गई। रामप्रकाश काफी देर तक झाड़ियाें में घायल पड़े रहे, किसी राहगीर की सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस ने श्याम प्रकाश को एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज भिजवाया।
डॉक्टर विकास पटेल ने श्याम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दाैरान मृतक के पास मिली आईडी एवं मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। दाराेगा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की माैत हाे गई है।परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

