सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत


लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देरशाम को एक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

माेहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि देरशाम को भवनखेड़ा के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि बंथरा के धावापुर गांव निवासी विकास सिंह (30) पिकअप वाहन चला रहे थे। तभी एक डंपर से उसकी टक्कर हाे गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी मोहनलालगंज उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story