लखनऊ: रोडवेज बस और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ: रोडवेज बस और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत


लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज बस, कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को रायबरेली से लखनऊ की ओर आ रायबरेली डिपो की बस निगोहा क्षेत्रांतर्गत अपना ढाबा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा की लेन में पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही कार और बाइक बस से टकरा गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूर्णतः क्षतिग्रस्त और बस व कार को भी क्षति पहुंची है।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार रायबरेली जिले के ग्राम छोटीखेड़ा निवासी पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकाे मृत घोषित कर दिया। अन्य वाहन सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story