बुलंदशहर सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बुलंदशहर सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत


बुलंदशहर, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के कोतवाली गुलावठी इलाके में बुधवार देर रात को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हैं।

कोतवाली गुलावठी क्षेत्र स्थित खुशहालपुर कट के पास बुधवार की देर रात वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की ब्रेजा कार हाइवे पर अनियंत्रित हो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। उनकी पहचान बुलंदशहर जिले के स्याना बडढा वाजिदपुर निवासी दीपक, शिवम और कानपुर नगर के आर्यन के रूप में हुई हैं। विशाल घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजकर घटना की जानकारी परिवार को दी।

कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया बुधवार देर रात को एक ब्रेजा कार किसी को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक घायल है। ये सभी वृंदावन जा रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

Share this story