औरैया में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में अधेड़ की मौत


औरैया, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखूपुर–सुर्खीपुर रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम शेखपुर आधार सिंह निवासी (55) विनोद कुमार मिश्रा, जो खोया बनाने का कार्य करते थे। वह बाइक से सुर्खीपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अरविंद (18) की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल इटावा रेफर किया गया। इलाज के दौरान विनोद कुमार मिश्रा की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। -------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story