बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर


बलरामपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच कर मामले की कार्रवाई में जुटी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र बलरामपुर में मेवालाल पुलिस चौकी के निकट तेज रफ्तार कार व टैंकर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलासी (70) की मौत हो गई। श्यामनारायण की पत्नी वंदना (42) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

मृतक संतकबीरनगर के निवासी हैं। मृतक के मित्र चंद्रशेखर ने बताया कि श्यामनारायण चीनी मिल तुलसीपुर में सहायक गन्ना प्रबंधक थे। वह आज बलरामपुर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। मीटिंग के बाद इलाज के लिए लखनऊ जाना था। इसी दौरान हादसा हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Share this story