हाइवे पार कर रही दो बहनों की ट्रक की टक्कर से मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाइवे पार कर रही दो बहनों की ट्रक की टक्कर से मौत


बागपत, 20 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में शहर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के पास मंगलवार काे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करते समय दो सगी बहनों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दोनों बहने नाबालिक हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

मंगलवार दोपहर काे अलीना (03) और नबिया (06) अपने चाचा के घर से लौट रही थीं। दोनों बच्चियां हाइवे 709 बी दिल्ली सहारनपुर हाइवे पार कर रही थीं, तभी सड़क पर दौड़ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी बागपत प्रवीण कुमार चौहान ने जानकारी दी है कि ट्रक को हिरासत में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story