यूपी रेरा ने दी 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
यूपी रेरा ने दी 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी


नोएडा, 11 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने शुक्रवार काे छह जिलों की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दो परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर की हैं। परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 4,724 इकाइयां बनेंगी। करीब 2,380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय और एक व्यावसायिक मिलाकर दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 564 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले में 186 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। बाराबंकी में 751.42 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।इनमें 591 इकाइयां बनेंगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 385.76 करोड़ की एक आवासीय परियोजना, वाराणसी में 750.24 करोड़ की तीन आवासीय परियोजनाओं, गाजियाबाद में 286.27 करोड़ की दो व्यावसायिक और एक आवासीय तीन परियोजनाओं, आगरा में 20.35 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story