अमेठी पुलिस ने 178 खोए मोबाइल खोज निकाला

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी पुलिस ने 178 खोए मोबाइल खोज निकाला


अमेठी पुलिस ने 178 खोए मोबाइल खोज निकाला


अमेठी, 06 अप्रैल (हि.स.)। अमेठी जनपद में पुलिस की सर्विलांस टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 178 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये है, जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने साेमवार काे पुलिस कार्यालय गौरीगंज में किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए एसओजी टीम और स्वाट टीम के लगातार प्रयास से यह सफलता हासिल हुई है । बरामद मोबाइल फोन में 122 लोक शिकायतों और 56 सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज मामलों से जुड़े मोबाइल शामिल हैं, जो अलग-अलग समय पर खो गए थे। पुलिस टीम ने इन्हें ट्रेस कर सुरक्षित बरामद किया और उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य ने पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story