संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व पर वाराणसी में 29 जुलाई को होगा कार्यक्रम - लाल सिंह आर्य

WhatsApp Channel Join Now
संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व पर वाराणसी में 29 जुलाई को होगा कार्यक्रम - लाल सिंह आर्य


- संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व पांच बड़े कार्यक्रम को 20 फरवरी तक आयाेजित किए जाएंगे

वाराणसी, 27 जुलाई(हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने साेमवार काे वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आजादी के बाद संतो, महापुरुषों के कृतित्व को आम जनता के बीच जिस तरह जाना चाहिए था, वह नहीं गया। सिकंदर के सामने जो कभी झुके नहीं, ऐसे संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर वाराणसी में उनकी जन्म स्थली पर भव्यता से सामाजिक समरसता कार्यक्रम होगा। 29 जुलाई को संत रविदास के जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि, पूज्य संत निरंजन दास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 28 जुलाई को टोली के लोग आ जायेंगे और इसके बाद कलश लेकर यात्रा निकलेगी। 131 कलश लेकर यात्रा देश के कोने कोने में जाएगी। आज रात से टोली के लोगों का आना शुरू हो जाएगा। 29 जुलाई को देशभर में 51 हजार स्थानों पर संत रविदास दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्य होगा। रविदास के स्मारक पर यहां भी दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, जिसमें प्रमुख लोगों की उपस्थिति रहेगी। इसके बाद प्रदेशों के मुख्यालय पर कलश पहुंचेगी और उत्तर प्रदेश में 58 कलश जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यशाला हो रही है। 29 जुलाई से संत संपर्क अभियान भी शुरू हो रहा है। 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास से यात्रा आरंभ होगी, पंजाब से जम्मू, दिल्ली, हरियाणा से होते हुए एक माह बाद उत्तर प्रदेश में यात्रा समाप्त हो जाएगी। इसी तरह 26 नवंबर से अनुसूचित जाति के छात्रावासों में संपर्क होगा। रविदास जयंती तक कुल पांच कार्यक्रम को 20 फरवरी तक करना है। 20 फरवरी को इस कार्यक्रमों का समापन होगा। इसी दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित प्रदेश सरकार के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story