मुकुट पूजन के साथ विंध्याचल की 46वीं प्राचीन रामलीला शुरू

WhatsApp Channel Join Now
मुकुट पूजन के साथ विंध्याचल की 46वीं प्राचीन रामलीला शुरू


- पांच नवंबर तक होगा मंचन, देश-विदेश में होगा सीधा प्रसारण

मीरजापुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में विंध्याचल धाम की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ मंगलवार रात मोतीझील सड़क मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर मुकुट पूजन के साथ हुआ। श्री विंध्य पंडा समाज के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया गया। समिति के संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय, अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।

वैदिक ब्राह्मण देवी प्रसाद चौबे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और सदाचार का संदेश दिया जाता है। आयोजन शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समिति अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी ने बताया कि रामलीला पांच नवंबर तक चलेगी। निदेशक प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 46वां मंचन हो रहा है। इसका सीधा प्रसारण किया जाता है, जिसे पूर्वांचल के साथ देश-विदेश में लोग घर बैठे देखते हैं।

मुकुट पूजन में मंत्री आदर्श उपाध्याय, उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख शिखर गिरी, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, पशुपतिनाथ मिश्रा, दामोदर पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, अमन सिंह, उत्सव पांडेय और शिवबलि राजपूत सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768015 Articles

Share this story