भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का केक काटकर मनाया 57वां जन्मदिन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का केक काटकर मनाया 57वां जन्मदिन


वाराणसी, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शनिवार को सेवापुरी क्षेत्र में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के 57वें जन्मदिन की बधाईयां देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों और स्थानीय लोगों ने केक काटकर आपस में वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री को लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई दी और फूलाें की माला पहनाई।

इस दाैरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मैं अपने जीवन काल में केक काटकर जन्मदिन नहीं मनाता हूं। आज भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का प्रेम और स्नेह देखकर उनके साथ काटकर जन्मदिन मना रहा हूं। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन पर बना रहे, इन्हीं कामनाओं के साथ सभी को धन्यवाद देता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story