रायबरेली में तिलक समारोह का खाना खाने से 40 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली में तिलक समारोह का खाना खाने से 40 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत


रायबरेली, 16 अप्रैल(हि.स)। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में तिलक समारोह में बुधवार रात भोजन करने के बाद तीन दर्जन से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शिवगढ़ कस्बे में राजन गुप्ता के बेटे सुशील गुप्ता का तिलक समारोह बुधवार की रात बछरावां के एक गेस्ट हाउस में आयोजित था। इस कार्यक्रम में क्षल कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम के बाद भोजन करने के बाद डेट रात कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां तैनात डॉक्टर अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 लोगों का इलाज किया। बीमार व्यक्तियों में वर्षा (10), प्रदीप सिंह (32), कुदरत अली (48), मुराद (18), सोनू (50), सुमन (30), आदर्श (17), प्रेमा (65), शकीला (46), कुसुम लता (65), ज्ञानेंद्र (35), अजय जायसवाल (36), अंकुश (15), सानवी (6), सचिन (15), साधना (29), दुर्गेश (37) आदि शामिल हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण उल्टियां हो रही थीं। सभी की हालत ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। --------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story