यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बनाया परशुराम, दुग्धाभिषेक कर मनाया जन्मदिन
वाराणसी, 19 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस पार्टी की यूथ कांग्रेस की स्थानीय इकाई के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने शुक्रवार की सुबह गंगा घाट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर दुग्धाभिषेक कर लंबी उम्र की कामना की। राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें परशुराम अवतार में दिखाया।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को हम परशुराम स्वरूप मानते हैं। यह हमारा भाव है। उनके 56 वें जन्म दिवस पर मां गंगा की गोद में दूध से अभिषेक कर प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की गई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वस्थ्य रहें और देश की संसद में वर्तमान समय में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका ठीक से निभाते रहे। यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने भाव से उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल इसी तरह हमारे नेता राहुल गांधी बढ़ाते रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

