रागिनी पाठक का गुजरात लोक सेवा आयोग से चयन

WhatsApp Channel Join Now
रागिनी पाठक का गुजरात लोक सेवा आयोग से चयन


मीरजापुर, 28 सितंबर (हि.स.)। हलिया विकासखंड के देवघटा पांडेय गांव निवासी रागिनी पाठक का गुजरात लोक सेवा आयोग के माध्यम से श्रेणी-2 क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट (वरिष्ठ नैदानिक मनोवैज्ञानिक) पद पर चयन हुआ है। उनकी नियुक्ति बनासकांठा जिले के डीसा स्थित जनरल अस्पताल में हुई है। चयन की जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताई।

रागिनी ने माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा सोनभद्र से प्राप्त की। इसके बाद रायपुर, छत्तीसगढ़ से एमफिल की उपाधि हासिल की। इससे पहले वह इंदौर स्थित अरविंदो मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थीं।

रागिनी के ससुर सूर्य नारायण पांडेय सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं। उनके पति विनय पराशर उच्च शिक्षित हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं। रागिनी के चयन पर योगेश कुमार पांडेय, कृपाशंकर पांडेय, संतोष कुमार दुबे, रामसागर दुबे और गौरीशंकर दुबे समेत ग्रामीणों ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story