घर के पास निकले 15 फीट लंबे अजगर काे वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
घर के पास निकले 15 फीट लंबे अजगर काे वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


मीरजापुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पांडेयपुर मजरे में शुक्रवार सुबह घर के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा और लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जंगल में छोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पप्पू बिंद के घर के पास उपरौल में परिवार की महिलाएं ऊपरी निकालने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर की लंबाई देखकर महिलाएं घबरा गईं और इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को खुद पकड़ने का प्रयास नहीं किया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में रखा और कुशियरा जंगल में छोड़ दिया गया।

अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अभियान में वसीम खान, उमाशंकर मौर्य और रामकुमार सिंह मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761738 Articles

Share this story