मीरजापुर में लालगंज के पुष्पराज सिंह का आईएएस में चयन

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर में लालगंज के पुष्पराज सिंह का आईएएस में चयन


मीरजापुर, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले में लालगंज क्षेत्र के दुबार कला गांव निवासी पुष्पराज सिंह का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत रामजी सिंह के इकलौते पुत्र पुष्पराज वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात हैं।

वर्ष 2010 में वह उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के टॉपर रहे थे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025 की राज्य सिविल सेवा (एससीएस) चयन सूची में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आईएएस चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे लालगंज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि पुष्पराज सिंह की सफलता ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उनका उत्साह बढ़ाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story