फिरोजाबाद को मिली ऐतिहासिक सौगात, 72 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का हुआ लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
फिरोजाबाद को मिली ऐतिहासिक सौगात, 72 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का हुआ लोकार्पण


फिरोजाबाद को मिली ऐतिहासिक सौगात, 72 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का हुआ लोकार्पण


फिरोजाबाद, 05 नवंबर (हि.स.) फिरोजाबाद शहर के सी.एल.जैन डिग्री कॉलेज के पास महावीर वाटिका के सामने से सुहाग नगर चौराहा और सुभाष तिराहे के ऊपर से होते हुए एसपी सिटी कार्यालय के सामने तक बने नव निर्मित पुल का भव्य लोकार्पण बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक मनीष असीजा ने किया।

इस मौके पर भाजपा विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 1292 मीटर लंबे और 72 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पुल फिरोजाबाद की पहचान बनेगा। इससे शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, सफर आसान होगा और व्यापार व रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि फिरोजाबाद के विकास, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। इस पुल पर चढ़कर उतरने में मात्र 02 मिनट का वक्त लगा इसी के सापेक्ष पहले जब नीचे से जाते थे तो इतनी दूरी तय करने में 15 मिनट लगती थी। इसके साथ ही पुल के नीचे सुहाग नगर चौराहे और सुभाष तिराहे पर जाम से भी राहत मिलेगी। पुल के लोकार्पण के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी रहत की सांस ली है। इस दौरान बच्चों ने पुल के ऊपर जाकर सेल्फी ली तथा आवागमन करने वाले शहर वासियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।

लोकार्पण समारोह में हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्तागण और नगर के सम्मानित हजारों नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773635 Articles

Share this story