हमारा उद्देश्य,जन-जन की समस्या का समाधान- विधायक सौरभ

WhatsApp Channel Join Now
हमारा उद्देश्य,जन-जन की समस्या का समाधान- विधायक सौरभ


वाराणसी, 26 अक्टूबर (हि. स.)। कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को जनसंपर्क के दौरान कहा कि जन-जन तक पहुँच, जन-जन की समस्या का समाधान, यही हमारा उद्देश्य है। प्रतिदिन जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता को किसी भी समस्या के लिए परेशान नहीं होने दिया जाता है। समस्याओं के समाधान पर कार्य किया जाता है।

कैंट विधानसभा में भिखारीपुर क्षेत्र में संत रविदास मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह के समय घर-घर जनसंपर्क कर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनता-जनार्दन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्र की जनसेवा पर कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनता हूं। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। समस्या से संबंधित अधिकारियों को मौके से ही आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण के लिए कह रहा हूं। जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक संकल्प है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक को सीधे अपने घर तक बुलाते हैं और अपने घर का सदस्य भी समझते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766860 Articles

Share this story