धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

- कार्यालय से निकली बाइक रैली, पैदल मार्च कर पहुंचे कार्यकर्ता

मीरजापुर, 16 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और वृंदावन को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारी पहले बाइक रैली के रूप में पार्टी कार्यालय से निकले। सिविल लाइन तिराहा और कचहरी पेट्रोल पंप होते हुए रमईपट्टी पहुंचे। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

शिवशंकर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप, मुद्रा और वृंदावन को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे श्रीकृष्ण भक्तों और सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की।

पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि व्यासपीठ से इस तरह की कथित टिप्पणी करना निंदनीय है। धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778227 Articles

Share this story