टूटते रिश्तों को ‘प्रोजेक्ट मिलन’ ने दिया नया जीवन, 9 बिछड़े जोड़े फिर हुए एक

WhatsApp Channel Join Now
टूटते रिश्तों को ‘प्रोजेक्ट मिलन’ ने दिया नया जीवन, 9 बिछड़े जोड़े फिर हुए एक


मीरजापुर, 08 मई (हि.स.)। रूठे रिश्तों को फिर से जोड़ने की पहल ‘प्रोजेक्ट मिलन’ के तहत शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली। काउंसिलिंग के जरिए अलग-अलग रह रहे नौ दंपत्तियों को फिर से साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को बातचीत और समझाकर सुलझाया गया। लंबे समय से अलग रह रहे दंपत्तियों ने काउंसिलिंग के बाद आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ नई शुरुआत करने का फैसला लिया। परिवार परामर्श केंद्र में दिनभर चले इस भावुक माहौल में कई परिवारों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई। परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए रिश्तों में संवाद और विश्वास बनाए रखने की सलाह दी। काउंसिलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना और पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story