मथुरा: जिला कारागार में बंदी की हार्ट अटैक से मौत

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा: जिला कारागार में बंदी की हार्ट अटैक से मौत


मथुरा, 02 मई(हि.स.) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला कारागार में शनिवार सुबह एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जेल पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार काे देते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने बताया नौहझील क्षेत्र के निवासी बंदी कुशलपाल की मृत्यु प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से माना जा रहा है। वह दिसंबर 2025 से आर्म्स एक्ट और हत्या जैसे गंभीर मामलों में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद था। शनिवार की सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द और बेचौनी की शिकायत पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। प्राथमिक जांच के बाद जब उसकी हालत अधिक बिगड़ने लगी, तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जांच के बाद प्रथमदृष्टतया बंदी की माैत का कारण हार्ट अटैक बताया है, जाे एक सामान्य मृत्यु है। फिलहाल घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मृतक के परिजनों को भी दे दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटे हैं ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story