हाथरस : विद्यार्थियों काे संविधान की प्रस्तावना का कराया सामूहिक वाचन, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : विद्यार्थियों काे संविधान की प्रस्तावना का कराया सामूहिक वाचन, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक


हाथरस : विद्यार्थियों काे संविधान की प्रस्तावना का कराया सामूहिक वाचन, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक


हाथरस, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सादाबाद इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट नेपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा सहित अनेक मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इन अधिकारों के साथ प्रत्येक नागरिक की कुछ जिम्मेदारियां और कर्तव्य भी हैं, जिनका निष्ठापूर्वक पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। साथ ही न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समानता और संवैधानिक व्यवस्था के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, पैनल अधिवक्ता जीत पाल सिंह, पीएलवी करण चौधरी, शिक्षक मेवाराम, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शादाब, राम कैलाश प्रजापति, संजय पाल सिंह, प्रदीप कुमार, श्रीमती नाजिया हिना सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780750 Articles

Share this story