प्रयोगों से पढ़ाएं विज्ञान, विद्यार्थियों में विकसित होगी तार्किक सोच : प्रो. अमित

WhatsApp Channel Join Now
प्रयोगों से पढ़ाएं विज्ञान, विद्यार्थियों में विकसित होगी तार्किक सोच : प्रो. अमित


प्रयोगों से पढ़ाएं विज्ञान, विद्यार्थियों में विकसित होगी तार्किक सोच : प्रो. अमित


प्रयोगों से पढ़ाएं विज्ञान, विद्यार्थियों में विकसित होगी तार्किक सोच : प्रो. अमित


ज्वाला देवी विद्यालय में विज्ञान आचार्यों की कार्यशाला, प्रयोगशाला निर्माण और उपकरणों के उपयोग की दी गई जानकारी

प्रयागराज, 15 नवंबर (हि.स.)। विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना चाहिए। इससे उनमें विषय के प्रति रुचि बढ़ने के साथ तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित होगा। विद्यालयों में प्रभावी प्रयोगशाला का निर्माण और वैज्ञानिक उपकरणों का सही उपयोग विज्ञान शिक्षा को अधिक सरल और रुचिकर बना सकता है। यह बातें रविवार को पद्मश्री से सम्मानित भौतिक विज्ञान के शिक्षाविद् प्रो. एचसी वर्मा की टीम के सदस्य प्रो. अमित और प्रो. बृजेश ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में कहीं।

विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के विज्ञान आचार्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसमें प्रयाग महानगर के विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान विषय के आचार्य और भगिनियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यालयों में सशक्त और प्रभावी प्रयोगशाला तैयार करने के तरीके बताए। उन्होंने प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की उपयोगिता, उनके रखरखाव और सही तरीके से प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रयोग आधारित शिक्षा से विद्यार्थी विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझ सकते हैं और उनमें स्वयं प्रयोग करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है।

इस दौरान विज्ञान आचार्यों ने विषय विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए प्रयोगशाला संचालन और विज्ञान शिक्षण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम में विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और उनका परिचय कराया। कार्यशाला के माध्यम से विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और रुचिकर बनाने पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777723 Articles

Share this story