उर्दू विभाग में आठ दिसंबर को होगी पीएचडी प्रवेश की शोध अभिरुचि परीक्षा और साक्षात्कार

WhatsApp Channel Join Now
उर्दू विभाग में आठ दिसंबर को होगी पीएचडी प्रवेश की शोध अभिरुचि परीक्षा और साक्षात्कार


प्रस्तावित शोध कार्य पर पांच मिनट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देना होगा, मूल अभिलेखों के साथ पहुंचना अनिवार्य

प्रयागराज, 20 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में पीएचडी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आठ दिसंबर को शोध अभिरुचि परीक्षा (साक्षात्कार) और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार जेआरएफ, नेट और पीएचडी श्रेणी के वे सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने विभाग में पीएचडी प्रवेश के आवेदन पत्र जमा किए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यह जानकारी शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो डॉ अमित शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आठ दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे उर्दू विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और अंकपत्रों के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट भी लाना होगा। इसमें जेआरएफ, नेट अथवा पीएचडी का स्कोर कार्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र शामिल हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी नवीनतम ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, एबीसी आईडी और हाल की दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी साथ लानी होंगी।

प्रस्तावित शोध कार्य पर देना होगा प्रस्तुतीकरण

विभाग की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रस्तावित शोध कार्य के आधार पर पांच मिनट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार करके लाना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को इसके माध्यम से अपने प्रस्तावित शोध विषय की जानकारी देनी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780598 Articles

Share this story