प्रयागराज जमुनापार के कई पर्यटन स्थल जीर्णोद्धार की हुई स्वीकृति
प्रयागराज, 21 फ़रवरी (हि.स.)। इलाहाबाद संसदीय सीट से सांसद उज्जवल रमण के प्रयास से जमुनापार के कई पर्यटन स्थल के जीर्णोद्धार की वित्तीय स्वीकृति शासन से मिलने पर स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह जानकारी शनिवार को सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने दी।
उन्होंने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह लगातार पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से पत्र व फोन के माध्यम से सम्पर्क कर जमुनापार के कई पौराणिक मंदिर व पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए प्रयास किये। जिस पर सफलता मिली। जब पर्यटन विभाग द्वारा प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी कला शंकरगढ़ 2 करोड़, जसरा छिड़ी पथरबंधी महादेवालय एक करोड़, ताल की देवी मैदा जसरा 50 लाख, जसरा खटनियां प्राचीन कैलाश धाम मंदिर 2 करोड़, मेजा प्राचीन बोलन महादेव मंदिर एक करोड़, पंचमठ प्राचीन मंदिर बड़ोखर कोरांव 2 करोड़, फलाहारी बाबा मंदिर 2 करोड़, अरैल सम्राट हर्षवर्धन बुद्धविहार 3 करोड़ के साथ खुल्दाबाद गुरुद्वारा एक करोड़ और काली बाड़ी मंदिर के लिए 1.5 करोड़ स्वीकृति हुआ है। जिसके लिए सांसद उज्जवल रमण के प्रयास के लिए स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

