विद्यार्थियों को नए और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करते हैं प्रतिभा सम्मान समारोह : शेषधर द्विवेदी

WhatsApp Channel Join Now

ज्वाला देवी सिविल लाइंस में 19 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 14 ने स्वर्ण और पांच ने जीते रजत पदक

प्रयागराज, 18 नवंबर (हि.स.)। प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें जीवन में नए और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह बातें बुधवार को ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने कही। उन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित समारोह सुलतानपुर में 12 से 14 नवंबर तक हुई क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान, वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

इस प्रतियोगिता में ज्वाला देवी सिविल लाइंस के 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। इनमें 14 विद्यार्थियों ने स्वर्ण और पांच ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

समारोह में बताया गया कि क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता गोरखपुर, वैदिक गणित के विजेता झारखंड और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। इसके बाद लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करना चाहिए।

समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्य, छात्र-छात्राएं और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story