सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर दी ईद की बधाई

WhatsApp Channel Join Now
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर दी ईद की बधाई


सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर दी ईद की बधाई


प्रयागराज, 21 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने ईद के अवसर पर शनिवार को फूलपुर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबूगंज, भुलई का पूरा तथा फूलपुर कस्बा स्थित ईदगाहों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। इसके बाद उन्होंने सपा प्रदेश सचिव मो. शारिक के आवास पर पहुंचकर उन्हें भी ईद की बधाई दी।

इसके अलावा श्री पाल ने शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने एसआरएन अस्पताल में भर्ती सपा नेता नाटे चौधरी के भतीजे सुरेश कुमार, यशलोक हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व प्रधान हरिशंकर यादव तथा आकाशीय बिजली से घायल चकिया निवासी ज्ञान चंद्र से पार्वती हॉस्पिटल में मुलाकात की। इसके साथ ही झूंसी निवासी सपा नेता गणेश यादव के आवास पर पहुंचकर उनकी भाभी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, मो. शारिक, रविन्द्र यादव, डॉ. राजेश यादव, आर.एन. यादव, राम प्रताप यादव, जय सिंह, सुरेश कुमार, भुवर सिंह, सचिन श्रीवास्तव, संगीता पटेल, संगम लाल मौर्य, मो. अजहर, नन्दलाल पटेल, अहमद रजा, मो. तारिक, देवीलाल यादव, शानू, अरविन्द केसरवानी, योगेश पाल, हरिश्चन्द्र यादव, मकबूल हसन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story